ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट अब 5 अक्तूबर को रत्ती पुल गड्डल में

 

मंडी, 3 अक्तूबर। उपमंडलाधिकारी सदर मंडी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि 5 अक्तूबर, 2026 को आयोजित होने वाला ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट निर्धारित स्थान बैडमिंटन कोर्ट के सामने सड़क, छोटा पड्डल में शाखा महोत्सव के आयोजन के कारण नहीं हो सकेगा। इसके चलते अब यह ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट रत्ती पुल (गड्डल) में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 2 अक्तूबर से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी Parivahan.gov.in के माध्यम से 5 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
एसडीएम सदर ने सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे अपनी निर्धारित फार्म फाइल के साथ निर्धारित समय पर टेस्ट स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *