छोटा भंगाल में आसमानी बिजली से काल का ग्रास बन गई बकरियां

 

 

 

छोटा भंगाल घाटी तथा चौहार घाटी में रविवार को मौसम खराब रहने के चलते जहां बारिश और बर्फवारी हुई वहीँ साथ – साथ में आसमा

नी बिजली की गडगडाहट का सिलसिला भी जारी रहा है । जिसके चलते छोटा भंगाल घाटी की लोअई पंचायत के नपहौता गाँव से ऊपर लगग तीन किलो मीटर दूर गढ़ नामक जंगल में अपनी भेड़- बकरियों को चराने के लिए सयुंक्त रूप से डेरा जमाए हुए लोहारडी क्षेत्र के तीन भेड़-भेड़ पालकोंकी 45 भेड़- बकरियां आसमानी बिजली की चपेट में आने से काल का ग्रास  है । जिस कारण उनका लाखों का नुस्कान हो गया है

मगर भगवान करे उस समय उन भेड़- बकरियों को चारा रहे रोशन लाल , उनकी पत्नी तथा संज

य कुमार को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं
पहुँच पाई है । उस दौरान वहां पर मौजूद उन भेड़पालकों ने इस घटना की सूचना लोआई पंचायत की प्रधान नवनीता देवी को दी उसके बाद
उनहोने राजस्व विभाग तथा पशु चिकित्सा अधिकारी लोहारडी को दी सूचना मिलते राजस्व विभाग की और से स्थानीय पटवारी रणवीर सिंह ,
पशु चिकित्सालय लोहारडी की ओर से फार्मासिस्ट रमेश कुमार , केवल सिंह , सुरजीत सिंह , चौकीदार केशव कुमार तथा लोअई पंचायत की
प्रधान नवनीता देवी तथा पोलिंग पंचायत के उपप्रधान प्रेम चंद मौके पर जाकर नुक्सान का जायजा लिया तो वहां पर उन्होंने पाया कि
आसमानी बिजली के कारण नपहौता गाँव के भेड़पालक रोशन लाल की 14 बकरियां , खडी मलाह गाँव के संजय कुमार 3 बकरियां और 22 भेड़ें
तथा रोपडू गनाव के सीता राम की 6 बकरियां काल का ग्रास बन चुकी थी । उन्होंने अनुमान लगाया कि इन तीनों भेड़- पालकों का कुल चार
लाख रूपये का नुक्सान हो गया है । ओले पंचायत की प्रधान नवनीता देवी तथ पोलिंग पंचायत के उप प्रधान प्रेम चंद ने इस घटाना का गहरा
दुःख व्यक्त करते हुए पशु चिकित्साधिकारी लोहाराडी सोहन सिंह , स्थानीय प्रशासन तथा बैजनाथ के विधयाक किशोरी लाल से मांग की है कीं
तीनों पीड़ित भेड़पालकों की हर सम्भव सहायता की जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *