146 मीटर ऊंची क्रेन से चला रेस्क्यू ऑपरेशन, हाईटेंशन तारों में फंसे पायलट को सुरक्षित निकाला

करीब 145 मीटर की ऊंचाई पर फंसे पायलट को सुरक्षित निकालना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 146 मीटर लंबी क्रेन मौके पर मंगवाई गई। इसके बाद एसडीआरएफ के नवीन कुमार और गावर कंपनी के कर्मचारी जम्मू निवासी जमशेद अहमद क्रेन की ट्रॉली में सवार होकर पायलट तक पहुंचे। जमशेद अहमद ने तमिलनाडु में इस तरह के ऊंचाई वाले रेस्क्यू ऑपरेशन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वहीं, क्रेन का संचालन फोरलेन निर्माण कार्य में तैनात ऑपरेटर लवप्रीत ने किया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीएम मंडी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन, एसडीआरएफ और निजी कंपनी के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से आखिरकार पायलट को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।
उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि पैराग्लाइडर के हाईटेंशन बिजली की तारों में फंसने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रयासों से रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *