जोगिंद्रनगर, जितेंदर कुमार
जोगिंद्रनगर, जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम में पुरुषों के मैराथन मुकाबले में सिल्वर मैडल जीतने वाले जोगिंद्रनगर के धावक सावन बरवाल का मंडी के प्रवेश द्वार घट्टा में पहुंचने पर लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
सावन बरवाल को बैंड बाजे के साथ उनके रडा भखेड़ गांव लाया गया।जहां उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने कहा कि आम परिवार से संबंध रखने वाले सावन बारवाल ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे देश, व् प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
जीवन ठाकुर ने कहा कि एक चालक के बेटे ने इतिहास रच कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है ।उन्होंने सावन बरवाल से अनुरोध किया कि वहां युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सावन बरवाल ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे।
सावन को इस मुकाम तक पहुंच जाने के लिए उन्होंने उनके कोच राजेंद्र तथा गोपाल ठाकुर को भी बधाई दी तथा कहा कि उन्होंने एक ऐसे हीरे को तराशा जो आज प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का हीरो बन गया है। जीवन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बरवाल को ढाई करोड रुपए देने की घोषणा की है जो कि जल्द ही उनके अकाउंट में जमा हो जाएंगे।
सावन बारवाल लोगों को संबोधित करते कहां की जो प्यार उन्हें यहां के लोगों से मिला है वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे। बरवाल ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है तथा उन्होंने उन्हें तराशने के लिए कोच राजेंद्र तथा गोपाल ठाकुर का धन्यवाद किया।
गौर हो कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स के पुरुष मैराथन के मुकाबले में सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था भारत ने 44 साल बाद इस स्पर्धा में यह मेडल जीता है इससे पहले अप्रैल 2026 में शटर डैम मैराथन मुकाबले में उन्होंने 48 साल पुराना शिवनाथ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।
इससे पहले घट्टा पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज,कोच गोपाल ठाकुर ,चौंतड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार,नगर परिषद जोगिंद्रनगर अध्यक्ष संतोष शर्मा,उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया,पूर्व सैनिक लीग जोगेंद्रनगर , सेवानिवृत प्रधानाचार्य कल्याण ठाकुर,माता पिता, ने स्वागत किया।बैडमिंटन कोच लोकेश शर्मा ,ग्राम पंचायत बदेहड़ के प्रधान ,उपप्रधान तथा सभी सदस्यों ने शॉल टोपी भेंटकर सम्मानित किया।
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने भी सिल्वर मेडल विजेता सावन बरवाल को शॉल टोपी एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
