स्कूल प्रबंधन ने उठाए सवाल, निष्पक्ष
जाँच और जवाबदेही तय करने की मांग
सरकाघाट
SPS इंटरनेशनल स्कूल, अनंत नगर तताहर की दसवीं कक्षा के विद्यार्थी आदर्श ठाकुर का अंडर-19 राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था, लेकिन समय पर सूचना न मिलने के कारण वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सका। हमीरपुर में प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद मामला सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने संबंधित विभाग की सूचना व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि चयनित खिलाड़ी को प्रतियोगिता की तिथि, स्थान और अन्य दिशा-निर्देश समय पर उपलब्ध करवाना आवश्यक है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जाँच कर यह पता लगाने की मांग की कि सूचना पहुँचाने में कहाँ चूक हुई और यदि लापरवाही प्रमाणित होती है तो जिम्मेदारी तय की जाए।
स्कूल प्रबंधन ने संबंधित विभाग से चयन एवं सूचना संबंधी रिकॉर्ड की जाँच करने तथा विद्यार्थी के हित में नियमानुसार किसी अन्य अवसर की संभावना पर विचार करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चयनित खिलाड़ियों को समय पर लिखित सूचना देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्र
