पैराग्लाइडर दर्घटनाग्रस्त, ऑस्ट्रेलिया के निकोलस घायल

जोगिंद्रनगर ,01 नवंबर।
उपमंडल के गलू छाणग क्षेत्र में रविवार को एक पैराग्लाइडर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ऑस्ट्रिया के सेल्जबर्ग निवासी निकोलस थॉमस गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जोगेंद्रनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पायलट को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए जोगेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार निकोलस थॉमस ने रविवार सुबह बीड़-बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर बाद वह जोगेंद्रनगर उपमंडल के साथ लगते गलू छाणग क्षेत्र में पहुंचने पर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में उनकी पीठ और पेट में अंदरूनी चोटें आई हैं।
जोगेंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पालमपुर रेफर किया गया, जहां उन्हें भर्ती करवाया गया है।
फोटो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *