
मंडी, 4 नवंबर। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक तथा 4 नवंबर को मंडी में आयोजित होने वाली महापदयात्रा के संयोजक राकेश जम्वाल ने कहा कि मंडी में होने वाली भाजपा की महापदयात्रा ऐतिहासिक होगी। यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस के झूठे प्रचार, भ्रम की राजनीति और प्रदेश सरकार की नाकामियों के खिलाफ जनता की आवाज को बुलंद करने का एक बड़ा अभियान बनेगी। इस महापदयात्रा के माध्यम से भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाताओं के अधिकारों और प्रदेश की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।
राकेश जम्वाल ने कहा कि इस महापदयात्रा में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि महापदयात्रा के संयोजक के रूप में पार्टी के विभिन्न स्तरों पर तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है तथा मंडी की जनता भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए उत्सुक है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच एसआईआर से जुड़े तथ्यों को रखेगी और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का तथ्यात्मक एवं राजनीतिक जवाब देगी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने वाली प्रक्रिया पर राजनीतिक स्वार्थ के चलते भ्रम पैदा करना उचित नहीं है।
राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति आरोप-प्रत्यारोप और जनता को गुमराह करने के इर्द-गिर्द घूमती रही है। जब भी कांग्रेस के सामने तथ्यों और जवाबदेही की बात आती है, तो वह नए राजनीतिक विवाद खड़े करने का प्रयास करती है। भाजपा कांग्रेस के इस राजनीतिक रवैये को जनता के सामने रखेगी। एसआईआर के विषय पर लोगों को जागरूक करना और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति विश्वास मजबूत करना इस महापदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चुनावी वादों और उनके क्रियान्वयन को लेकर जनता में लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश का युवा रोजगार, किसान अपनी आर्थिक स्थिति, कर्मचारी अपनी मांगों और आम नागरिक बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार से जवाब चाहता है। प्रदेश सरकार को सत्ता में आने से पहले किए गए वादों का हिसाब जनता को देना चाहिए। भाजपा प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को लगातार जवाबदेह बनाएगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
राकेश जम्वाल ने कहा कि इस महापदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी उत्साह है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। विशेष रूप से उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में इस महापदयात्रा में शामिल हों। युवा प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और प्रदेश के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नीतियों, उसके चुनावी वादों और जमीनी हकीकत को सामने रखेगा। यह महापदयात्रा संगठन की एकजुटता के साथ-साथ जनता के मुद्दों को लेकर भाजपा के राजनीतिक संघर्ष को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी। भाजपा का प्रयास है कि लोकतंत्र और जनहित से जुड़े विषयों पर समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो।
उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को यह महापदयात्रा पड्डल मैदान से शुरू होकर मंडी शहर के बाजार से गुजरते हुए सेरी मंच तक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। उन्होंने भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में मंडी पहुंचने का आग्रह किया।
राकेश जम्वाल ने कहा कि 4 नवंबर को मंडी की सड़कों पर भाजपा की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिलेगा। यह महापदयात्रा कांग्रेस के भ्रम और झूठे प्रचार के खिलाफ भाजपा के राजनीतिक संघर्ष का महत्वपूर्ण अवसर होगी। उन्होंने प्रदेश के युवाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से इस महापदयात्रा में शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती, मतदाताओं के अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
[11/3, 17:42] Rakesh Waliya: 4 नवंबर की भाजपा महापदयात्रा ऐतिहासिक होगी, सभी तैयारियां पूर्ण : निहाल चंद शर्मा
पड्डल मैदान से सेरी मंच तक निकलेगी महापदयात्रा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मंडी। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि 4 नवंबर को मंडी में आयोजित होने वाली भाजपा की महापदयात्रा ऐतिहासिक होगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इस महापदयात्रा में भाजपा के सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, व्यापारी वर्ग, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और आम जनता बढ़-चढ़कर भाग लेगी।
निहाल चंद शर्मा ने आज पड्डल मैदान पहुंचकर महापदयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि महापदयात्रा पड्डल मैदान से शुरू होकर मंडी शहर के बाजार से गुजरते हुए सेरी मंच पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
उन्होंने कहा कि इस महापदयात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मतदाता सूची की पारदर्शिता के प्रति जनजागरण का अवसर बनेगा। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक संस्थाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
