वॉकथॉन की तैयारियों का उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पड्डल मैदान में लिया जायजा

मंडी, 11 नवम्बर।* मंडी के पड्डल मेदान में 13 नवंबर को होने वाली एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने पड्डल मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित हो सके।

उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे जैसे घातक नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस जागरूकता वॉकथॉन में हजारों लोग भाग लेंगे । कार्यक्रम के दौरान एंटी चिट्टा जागरूकता स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, पड्डल मैदान में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने जिला के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उपायुक्त ने वॉकथॉन के आयोजन में सहयोग दे रहे सभी समाजसेवियों एवं संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ इस सामूहिक मुहिम को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर एसडीएम सदर मंडी चंद्र प्रकाश, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास गोपी चंद पाठक, पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *