सीवरेज लाइन की मरम्मत के चलते एसडीएम मनाली ने जारी किए आदेश
कुल्लू, 12 नवंबर।
मनाली के गुरुद्वारा रोड पर सीवरेज लाइन की मरम्मत कार्य के चलते 12 से 20 नवंबर 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) मनाली द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता, उपमंडल मनाली द्वारा गुरुद्वारा रोड के समीप मौजूदा सीवरेज लाइन की मरम्मत के लिए वाहनों की आवाजाही बंद करने का आग्रह किया गया था। जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 12 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक गुरुद्वारा रोड पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने आम जनता एवं वाहन चालकों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
