जोगिंद्रनगर,18 अक्टूबर।
जोगिंद्रनगर उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, जिला मंडी ललित धरवाल ने किया। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं हिंदी प्रवक्ता सुमनलता ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर में 26 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।
मुख्यातिथि ललित धरवाल ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक कार्यों में उपयोग करना चाहिए। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
फोटो।
