खुद्दर, शेरू और जोगेंद्रनगर में धूमधाम से मनाया दशहरा

जितेंदर कुमार

जोगिंद्रनगर।

जोगेंद्रनगर उपमंडल के खुद्दर, शेरू और जोगेंद्रनगर शहर में मंगलवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना की प्रतीकात्मक जलेब निकाली गई। इसके बाद रामलीला मैदान में राम और रावण की सेनाओं के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के उपरांत रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के जलते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।दशहरा उत्सव के चलते जोगेंद्रनगर उपमंडल में दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। मैदान में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

[10/20, 19:25] R Jitender Thakur Jnr: विजयदशमी पर जोगेंद्रनगर में निकाली भगवान श्रीराम दरबार और रावण दरबार की झांकियां

जोगेंद्रनगर में विजयदशमी के उपलक्ष्य में श्री राम कला मंच के कलाकारों ने मंगलवार को ऋतु रंग कला मंच से भगवान श्रीराम दरबार और लंकापति रावण के दरबार की भव्य झांकियां निकालीं। झांकियों ने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा में रामायण के विभिन्न पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। झांकियों को देखने के लिए शहर में लोगों की भीड़ उमड़ी।
विजयदशमी के पर्व पर निकाली गई इन झांकियों ने शहर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बना दिया।
फोटो।
[10/20, 19:26] R Jitender Thakur Jnr: खुद्दर, शेरू और जोगेंद्रनगर में धूमधाम से मनाया दशहरा

 

जोगेंद्रनगर उपमंडल के खुद्दर, शेरू और जोगेंद्रनगर शहर में मंगलवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना की प्रतीकात्मक जलेब निकाली गई। इसके बाद रामलीला मैदान में राम और रावण की सेनाओं के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के उपरांत रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के जलते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया।दशहरा उत्सव के चलते जोगेंद्रनगर उपमंडल में दिनभर मेले जैसा माहौल बना रहा। मैदान में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *