नवाही स्कूल के कुणाल चौहान ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता रजत पदक

ग्रीको-रोमन कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, अजय ने सेमीफाइनल तक बनाई जगह
सरकाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नबाही के पहलवान कुणाल चौहान ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही कुणाल ने ग्रीको-रोमन कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुणाल चौहान ने बेहतरीन दांव-पेच और दमदार प्रदर्शन के दम पर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, विद्यालय के एक अन्य पहलवान अजय ने भी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि, उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उनके प्रदर्शन की सराहना की जा रही है।
विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि का श्रेय डीपीई नरेश कमल के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन को दिया गया है। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य, कोच तथा समस्त शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के सहयोग ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार ने कुणाल चौहान को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अजय के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। खिलाड़ियों की इस सफलता को विद्यालय में खेल गतिविधियों और प्रतिभाओं को मिल रहे प्रोत्साहन का सकारात्मक परिणाम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *