सरकाघाट
हिमालयन पब्लिक स्कूल सरकाघाट की होनहार छात्रा काजल ने पैरामेडिकल एनेस्थीसिया कोर्स के लिए मेडिकल कॉलेज, टांडा में चयनित
होकर सरकाघाट क्षेत्र का और स्कूल का नाम रोशन किया है।
काजल की इस शानदार कामयाबी से पूरे स्कूल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने काजल को इस उपलब्धि के लिए
बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता डोगरा ने कहा कि काजल नर्सरी से लेकर 12वीं तक इस स्कूल की होनहार व प्रतिभाशाली छात्रा रहीहै। काजल की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और अध्यापकों के सही मार्गदर्शन को दर्शातीहै।
काजल ने अपनी इस उपलब्धि का
श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया जिन्होंने हर कदम पर उसका हौसला बढ़ाया।
