केलांग, 04 नवंबर,2026………उपायुक्त निवेदिता नेगी ने केलांग में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना और कल्याण विभाग के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना और विभाग के लंबित कार्यों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना था।बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागवार चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र वन स्टॉप सेंटर मिशन शक्ति पोषण अभियान जिला बाल संरक्षण यूनिट चाइल्ड हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने पूरक पोषाहार योजना, सुखाश्रय योजना, मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना सहित अन्य सभी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाकर सभी अधूरे पड़े हुए हुए कार्यों को त्वरित गति से पूरा करें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। इसके साथ ही, उन्होंने विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करने और आगामी लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर हासिल करने के कड़े निर्देश दिए।बैठक में जिला कल्याण अधिकारी व जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार, बीडीओ मनीष राय,कार्यक्रम अधिकारी समेकित बाल विकास योजनाएं व सहित विभाग के विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे।
