मंडी, 17 अक्तूबर। हर साल होने वाला अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी सम्मेलन इस बार 23 से 25 अक्तूबर तक हरियाणा राज्य के समालखा में 23 से 25 अक्तूबर तक होगा। यह जानकारी देते हुए निरंकारी मंडल मंडी जोन के मीडिया प्रभारी कुमी राम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से इस सम्मेलन के लिए श्रद्धालुओं का जाना शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश से हजारों श्रद्धालु इसमें भाग लेंगे। सम्मेलन में देश विदेश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु भाग लेंगे। हर साल यह सम्मेलन होता है जिसमें पूरे विश्व भर से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। कुमी राम ने बताया कि सम्मेलन की पूरी व्यवस्था हो चुकी है। सम्मेलन में कई सत्र होंगे जिनमें मुख्य तौर सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रवचन तीनों दिन चलेंगे।
