सडक पे पड़े गड्ढों से परेशानी, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

 

जितेंदर कुमार

जोगिंद्रनगर।

जोगिंद्रनगर,जोगिंद्रनगर शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की खस्ताहाल सड़कों की समस्या को लेकर आज भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर ने मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिंद्रनगर को ज्ञापन सौंपकर सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में मुख्य बाजार, रेलवे चौक, मंदिर रोड, अस्पताल प्रवेश द्वार तथा मच्छयाल, नेरी, नोहली पधर की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में कहा कि गहरे गड्ढों के कारण आम जनता, बुजुर्गों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
भाजपा मंडल तथा मंडल प्रवक्ता रविन्द्र शर्मा मांग की है कि लोक निर्माण विभाग शीघ्र निरीक्षण कर गड्ढों को प्राथमिकता पर भरे और गुणवत्तापूर्ण स्थायी मरम्मत करे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सकलानी , अजय धरवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य, राजीव सूद मंडल उपाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा मंडल प्रवक्ता, सीमा वालिया महिला मोर्चा अध्यक्ष, रीता ठाकुर शहरी ग्राम अध्यक्ष, सुभाष ठाकुर सचिव,कैप्टन चंदर ठाकुर सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ज्ञान ठाकुर कर्मचारी प्रकोष्ठ सह-संयोजक, राजीव बूथ अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *