बलद्वाड़ा-कशमली सड़क 5 नवंबर तक बंद

बलद्वाड़ा-कशमली सड़क 5 नवंबर तक बंद

*सरकाघाट, 23 अक्तूबर।* लोक निर्माण विभाग के सरकाघाट मंडल द्वारा बलद्वाड़ा-कशमली सड़क पर पीसीसी पेवमेंट कार्य के चलते 24 अक्तूबर से 5 नवंबर 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम के आदेशानुसार, इस दौरान बलद्वाड़ा-धबोई सड़क, कलेरी लिंक रोड, बतुरड़ा-धनालग सड़क तथा करद्वान मार्ग से नरला चौक होकर यातायात की आवाजाही की जा सकेगी।

लोक निर्माण विभाग को उचित स्थानों पर सूचना एवं डायवर्जन बोर्ड लगाने तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *