
मुख्यमंत्री की बात पत्थर की लकीर होनी चाहिए लेकिन उनकी बातें झूठ का पुलिंदा बनकर रह गई हैं। वह सिर्फ़ झूठ बोलते हैं या तो आधा सच। उन्होंने यह नहीं बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार में लोन का पेआउट रेट 95% था। सुक्खू सरकार का लोन पेआउट रेट 50% के आस-पास है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह सरकार का लोन पेआउट रेट भी 60% के आस पास ही था। सत्ता में आने के बाद के पहले साढ़े तीन महीने में सरकार ने 6897 करोड़ लोन लिया था। जो ऐतिहासिक है। यानी औसतन हर दिन लगभग ₹63 करोड़ और हर महीने लगभग ₹1,881 करोड़ रुपए का कर्ज लिया। यह लोन भी मुख्यमंत्री भाजपा के खाते में डालते हैं। यह बातें हम हवा में नहीं कह रहे हैं, यह उन्होंने विधान सभा में बताई हैं। सुक्खू जी यह बताएँ जब वह एक साल बाद सत्ता से जाएँगे तो हिमाचल पर कितना क़र्ज़ छोड़कर जाएँगे? हकीकत यह है कि जितना लोन हिमाचल की 6 सरकारों ने मिल कर लिया लगभग उतना लोन सुक्खू ने चार साल में ले लिया। जहाँ सरकारें विकास और मुख्यमंत्री लोकप्रिय होते हैं, वहाँ हिमाचल में मुख्यमंत्री लॉक प्रिय और लोन प्रिय हो गए हैं।
