हिमाचल में पुलिस भर्ती से युवाओं को मौका, 1.01 लाख अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में होंगे शामिल

 

शिमला, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक मानक परीक्षा (PSE) और दक्षता परीक्षा (PET) शुरू हो गई है। 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक प्रदेशभर में होने वाली इस भर्ती के लिए कुल 1,01,062 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 72,586 पुरुष और 28,476 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा की शुरुआत किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों से हुई। किन्नौर के छोल्टू मैदान, टापरी में 356 महिला और 620 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जबकि लाहौल-स्पीति में 123 महिला और 198 पुरुष अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में शामिल होंगे।

डीजीपी अशोक तेवारी ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता साबित करने का समान अवसर मिलेगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और कॉल लेटर में दिए गए समय व स्थान पर पहुंचने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *