परसदा-दवारडू सड़क 11 नवंबर तक बंद, एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी

 

*सरकाघाट, 23 अक्तूबर।* परसदा-दवारडू सड़क पर इंटरलॉक पेवर ब्लॉक बिछाने के कार्य के चलते 27 अक्तूबर से 11 नवंबर 2026 तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

 

एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कांगड़-कोठी–दमशेहड़ा सड़क को वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को डायवर्जन स्थल पर सूचना एवं दिशा-निर्देश बोर्ड लगाने तथा निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में लोगों की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *