दो वर्ष से अधिक लंबित तकसीम, निशानदेही मामलों का प्राथमिकता से करें निपटारा


  • उपायुक्त लाहुल स्पीति निवेदिता नेगी ने राजस्व अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठकें

केलांग, 2 नवंबर। केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सोमवार को विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। उपायुक्त निवेदिता नेगी ने इन बैठकों की अध्यक्षता करते हुए राजस्व अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिला में राजस्व न्यायालयों में लंबित एवं निपटाए गए मामलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित तकसीम, निशानदेही एवं राजस्व दुरुस्ती से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिला भर में चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी तहसील एवं उप-तहसील कार्यालयों को योजना से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में राजस्व, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) एवं निर्वाचन विभाग से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा तांदी-संसारी नाला सड़क विस्तारीकरण जैसे प्रमुख विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को इनका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने राजस्व मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निपटारे को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस बैठक में पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार, एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर ओम प्रकाश, तहसीलदार केलांग विकास कुमार, नायब तहसीलदार केलांग शेर सिंह, नायब तहसीलदार उदयपुर विनय रश्पा, इलेक्शन तहसीलदार केलांग नरेंद्र चंद कटोच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बढ़ाने पर दिया जोर*

कुल्लू, 2 नवंबर : जिला कुल्लू में नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नशा निवारण केंद्रों और जेल में चलाए गए विशेष स्क्रीनिंग अभियान के दौरान 1,340 लोगों की हेपेटाइटिस-सी जांच की गई।
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की प्रगति की जानकारी दी। इसमें 74 लोग संक्रमित पाए गए और इनमें से 49 लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है। संक्रमण की समय रहते पहचान और प्रभावित लोगों को उपचार से जोड़ने का कार्य आरम्भ किया जा चुका है।
स्क्रीनिंग में संक्रमित पाए गए 74 लोगों में 49 लोग 30 वर्ष से कम आयु के हैं, जबकि 25 लोग 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं। वहीं, 64 लोगों के वायरल लोड टेस्ट किए गए, इनमें से 49 लोगों का उपचार आरम्भ किया जा चुका है।
उपायुक्त ने कहा कि संक्रमण की समय पर पहचान और उपचार के माध्यम से इसके प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जेल और नशा निवारण केंद्रों में नियमित अंतराल पर स्क्रीनिंग जारी रखी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से नशे केउ लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक ही सिरिंज अथवा सुई का इस्तेमाल एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा करने से हेपेटाइटिस-सी और हेपेटाइटिस-बी जैसे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
उपायुक्त ने कहा कि नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को केवल नशा मुक्ति तक सीमित न रखते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और समुचित उपचार भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नशा निवारण केंद्रों और संबंधित संस्थानों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार के माध्यम से संक्रमण के प्रसार को रोकने के साथ प्रभावित लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर लौटने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *