मंडी वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय वार्षिक एथलेटिक मीट 2026-27 का सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, खेल कौशल, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

समापन समारोह में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर एनसीसी वायु सेना विंग, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के कैडेटों ने एनसीसी प्रोटोकॉल के अनुरूप विश्वविद्यालय के कुलपति को भव्य गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। यह संपूर्ण आयोजन एनसीसी वायु सेना विंग के फ्लाइट कमांडर एवं एसोसिएट एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह के नेतृत्व, कमान एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कैडेटों ने शानदार ड्रिल, अनुशासन और सैन्य गरिमा का प्रदर्शन कर समारोह को विशेष गौरव प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा – खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और संघर्ष करने की शक्ति भी विकसित करते हैं।
कुलपति प्रो ललित कुमार अवस्थी ने कहा – विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि खेल के मैदान में अर्जित अनुभव जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों की खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न एथलेटिक प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा – वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के लिए यह गौरव का विषय है कि महाविद्यालय को सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक मीट के आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सहयोग, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय प्रशासन, खेल अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की।
मीडिया समन्वयक एवं फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह ने कहा – खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने कहा- एनसीसी और खेल गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति एवं जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि खेल का मैदान युवाओं को हार से सीखने और जीत को विनम्रता के साथ स्वीकार करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन, महाविद्यालय प्रबंधन, आयोजन समिति, खेल अधिकारियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
मीडिया समन्वयक फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने कहा-
एथलेटिक चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरुष वर्ग में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के खिलाड़ी प्रथम को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। महिला वर्ग में हरिपुर कॉलेज मनाली की खिलाड़ी श्रद्धा चौहान को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में कुल्लू महाविद्यालय ने प्रथम स्थान अर्जित कर विजेता ट्रॉफी अर्जित की ।
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने उपविजेता ट्रॉफी अर्जित की। जोगिंदर नगर महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।
एथलेटिक चैंपियनशिप महिला वर्ग में ओवरऑल विजेता ट्रॉफी जोगिंदर नगर महाविद्यालय ने अर्जित की।वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने उप- विजेता ट्रॉफी अर्जित की।
तीसरे स्थान पर कुल्लू महाविद्यालय रहा।
आयोजन सचिव डॉ. अंजू पाठक ने कहा कि अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक मीट का सफल आयोजन सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और सभी सहयोगियों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्राध्यापकों, खेल अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर सुनील कुमार, महाविद्यालय एथलेटिक्स के अध्यक्ष डॉ. संजय ठाकुर, डॉ. बनिता सकलानी, खेल पर्यवेक्षक डॉ. रविंद्र सहित लेफ्टिनेंट बलबीर सिंह , विभिन्न महाविद्यालयों के खेल अधिकारी, प्राध्यापक, आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह का समापन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन, विजेताओं के सम्मान और खेल भावना को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी सौहार्द, अनुशासन एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन
मीडिया समन्वयक
डॉ संजीव कुमार
प्राचार्य
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी
